Press "Enter" to skip to content

उप चुनाव को लेकर प्रदेश के बडे नेताओं ने की शिवपुरी में शिरकत | Shivpuri News

शिवपुरी। अब अगर देखा जाये तो कांग्रेस पार्टी 42 बर्षों बाद आजाद हुई है और असली कार्यकर्ता मैदान में आकर कार्य कर रहे है। सभी कार्यकर्ताओं की और जनता की नैतिक जिम्मेदारी है ‍कि‍ वह मजबूती के साथ कार्य कर कांग्रेस के प्रत्याशी को जिताकर भोपाल भेजे और कांग्रेस की सरकार बनाये। इस बार फिर मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी ऐसी पूरी पूरी संभावना है। उक्त  बात मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री अरूण यादव ने जिला कांग्रेस कार्यालय पर कही। 
जिला कांग्रेस कार्यालय पर अरूण यादव ने सभी कांग्रेसियों को संबोधित करते हुये कहा कि‍ आयाराम गयाराम की राजनीति करने वाले सिंधिया परिवार का चरित्र जनता के बीच उजागर हो गया है और ऐसे भिभीषण को जनता चुनाव मे अपना जबाव देकर सबक सिखायेगी। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्य क्ष श्री रामनिवास रावत ने, महामंत्री श्री पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित कि‍या। कार्यक्रम मे जिलाध्यक्ष शर्मा ने समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से दोनों विधानसभा क्षेत्रों के उप चुनाव में कांग्रेस को बहुमत से विजय बनाने का आश्वा्सन दिया।
आज कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव भोपाल से भिण्ड पदयात्रा में शामिल होने के लिये जा रहे थे। उससे पूर्व श्री यादव शिवपुरी जिला कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित हुये जहां उनका प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्य क्ष रामनिवास रावत, प्रदेश महामंत्री राजकुमार पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीप्रकाश शर्मा सहित जिला कांग्रेस के जिला पदाधिकारी मोर्चा संगठनों के अध्यक्ष विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष सहित पिछ्ड़ा वर्ग महिला कांग्रेस की ओर से स्वागत अभिनंदन कि‍या गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!