Press "Enter" to skip to content

हनुमान मंदिर से चोर चुरा ले गए घंटे व नकदी- Shivpuri news

शिवपुरी। दिनारा थाना क्षेत्र के तहत चोरों ने शुक्रवार की रात हनुमान मंदिर थनरा सरकार में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से 60 किलो के घंटे व दानपेटी में से 1500 रुपए चुराकर ले गए। पुलिस को शिकायत मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद पुत्र रामदीप शर्मा ने बताया कि जब सुबह मंदिर खोलने आए तो देखा कि मंदिर में लगे घंटे चोरी हो गए हैं साथ ही दानपेटी में से रुपए गायब है। मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का मुआयना कर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!