Press "Enter" to skip to content

रफ्तार का कहर : ट्रक ने मारी बाइक सवारों में मारी टक्कर, दो घायल | Shivpuri News

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत आने वाले मनियर के पास बाइक सवारों में ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
दिलीप पुत्र उम्मेदसिंह धाकड़ निवासी नबाव साहब रोड ने बताया कि वह अपने भाई मुलायमसिंह के साथ कपराने से बाइक से शिवपुरी आ रहा था। जैसे ही वह किरार छात्रावास के पास मनियर पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक के चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते बाइक फिस गई और बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घायलों की सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया और फरियादी दिलीप की शिकायत पर केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!