Press "Enter" to skip to content

मकान का ताला तोड़कर किराएदार का सामान समेट ले गए चोर | Shivpuri News

शिवपुरी। कोेतवाली थाना क्षेत्र के तहत  बृजबिहारी कॉलोनेी में चोरों ने एक मकान का ताला तोड़कर उसने रहने वाले किराएदार का सामान समेट कर ले गए। चोर यहां से घर गृहस्थी का सामान सहित गैस सिलेंडर तक चुराकर ले गए। मामले मेंेे पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 
रामअवतारसिंह पुत्र देवीलाल धाकड़ 32 वर्ष निवासी बटालियन नेे बताया कि उसका बृजबिहारी कॉलोनी में मकान है जो उसने किराए से दे रखा है। 12 जुलाई को उसे सूचना मिली कि उसके मकान के तालते टूटे हुए पड़े हैं। जिस पर वह अपने मकान पर पहुंचा जहां उसने ताला टूटा हुआ देखा। अंदर जाकर देखा तो मकान में रहने वाले किराएदार का सारा सामान गायब था। जिस पर किराएदार को फोन लगाया तो वह भी मौके पर आया। मामले की सूचना पुलिस को भी देे दी गई जहां पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। चोर मकान सेे एक ट्राली बैग, मिक्सी, गैस सिलेंडर, बैग, स्टील की टंकी आदि सामान कुल कीमत 80 हजार चुराकर ले गए। पुलिस ने रामअवतार की शिकायत पर केसे दर्ज कर चोेरों की तलाश शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!