Press "Enter" to skip to content

स्कूटी सवार तीन युवकों में ट्रक ने मारी टक्कर-shivpuri news

शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत 18 बटालियन के पास सोमवार की शाम शिवपुरी से ग्वालियर की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर आगे चल रही एक स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी पर सवार पवन ओझा, जीत ओझा और घनश्याम कोली घायल हो गए।
बताया जाता है कि उक्त तीनों युवक खूबत बाबा मंदिर से दर्शन कर वापस शिवपुरी लौट रहे थे और स्कूटी घनश्याम कोली चला रहा था जबकि पवन व जीत ओझा पीछे बैठे हुए थे। पुलिस ने मामले में घायल जीत ओझा के पिता राधेश्याम ओझा निवासी कमलागंज बाबू क्वाटर रोड की शिकायत पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!