
शिवपुरी। कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत चोर घर के आगे खड़ी बाइक चुराकर ले गए। पुलिस को शिकायत में अम्बिका प्रसाद पुत्र रामदयाल शर्मा निवासी राजेश्वरी रोड ने बताया कि 12 फरवरी को शाम के समय उसकी बाइक घर के बाहर खड़ी हुई थी। जब वह किसी काम से घर से बाहर आया तो देखा कि बाइक गायब थी। आसपास पूछताछ की गई लेकिन बाइक का कहीं कुछ पता नहीं चल सका। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर बाइक चोरों की तलाश शुरू कर दी है।






Be First to Comment