Press "Enter" to skip to content

विश्व महिला दिवस के अवसर पर स्कूल, काॅलेज व छात्रावासों में महिला सुरक्षा पर किया जागरूक | Shivpuri News

एमपीईकाॅप एप के प्रचार प्रसार हेतु लगाये गये होर्डिग/बैनर
शिवपुरी। आज विश्व महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस द्वारा शहर एवं ग्रामीण अंचल के स्कूल, काॅलेज व छात्रावासों पर जाकर छात्राओं एवं महिलाओं को अपनी सुरक्षा हेतु जागरूक किया गया, एवं एमपीईकाॅप एप के बारे में भी बताया एवं डाउनलोड करवाकर एप की सुविधाओं एवं एसओएस (आपात कालीन मदद) बटन के बारे में जानकारी दी।
महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत उनि. दीप्ती तोमर एवं उनकी टीम द्वारा गल्र्स काॅलेज एवं आदिम जाति कल्याण छात्रावास में जाकर लगभग 170 छात्राओं को जागरूक किया एवं बताया कि पुलिस आपकी सुरक्षा के लिये सदैव तत्पर है, कोई भी परेशानी होने पर तत्काल पुलिस से सम्पर्क कर सहायता प्राप्त करें एवं बताया कि जब आप पुलिस को फोन नही लगा सकते उस समय एमपीईकाॅप की सहायता से आपातकालीन मदद/एसओएस के द्वारा पुलिस को बुला सकते है इस एप के माध्यम से आपकी लोकेशन पुलिस तक पहुँचने से पुलिस आपकी मदद करती है।
महिला एवं आमजन की सुरक्षा एवं सुविधा हेतु लाॅन्च किये गये मोबाइल एप एमपीईकाॅप प्रचार प्रसार हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री राजेश हिंगणकर के निर्देशन में आज शहर शिवपुरी में ट्रेफिक प्रभारी सूबेदार रणवीर यादव द्वारा ग्वालियर नाका, माधव चैक, झाँसी तिराहा, राजेश्वरी रोड, गीता पब्लिक स्कूल के पास होर्डिग/बैनर लगवाये गये।
ग्रामीण अंचल के थाना गोपालपुर में शासकीय प्राइमरी स्कूल गोपालपुर के 30 छात्र – छात्राओं को, थाना छर्च के शासकीय अनुसूचित जनजाति बालिका छात्रावास की 25 छात्राओं, थाना दिनारा के कस्तूरबा गांधी छात्रावास माता मंदिर के पास दिनारा की 115 छात्राओं को, बैराड़ के शासकीय छात्रावास बैराड़ के 150 छात्राओं को, पिछोर में शासकीय छत्रसाल महाविद्यालय एवं शासकीय कन्या छात्रावास पिछोर के 100 छात्र – छात्राओं को, खनियाधाना में शासकीय बालिका छात्रावास एवं शासकीय हायर सेकेन्डरी सीनियर स्कूल खनियाधाना के 150 छात्र छात्राओं को, करैरा में बालिका स्कूल टीला रोड करैरा के 150 छात्राओं को, मायापुर में शासकीय अनुसूचित जनजाति छात्रावास पिपलखेड़ा के 35 छात्राओं को अपनी सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया एवं एमपीईकाॅप के बारे में बताया गया।
ग्रामीण अंचल के थाना गोपालपुर में शासकीय स्कूल के पास, थाना दिनारा द्वारा कस्तूरबा गांधी छात्रावास माता मंदिर में, पिछोर में बस स्टैण्ड व डाक बंगला पर, थाना खनियाधाना के शासकीय बालिका छात्रावास के बाहर होर्डिग/बैनर लगवाये गये।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!