Press "Enter" to skip to content

ऑनलाइन प्रशिक्षण में शिक्षकों को सिखाया डिजीलैप कार्यक्रम में आ रही समस्याओं का कैसे करें समाधान @Shivpuri News

शिवपुरी। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देश पर कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए चलाए जा रहे डिजीलैप कार्यक्रम में आ रही समस्याओं को लेकर सितंबर माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिले में 8 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित होने वाले विषय विशेष के प्रशिक्षण में जिलेभर के हाईस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूलों के 600 से अधिक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस दौरान भोपाल से विशेष ट्रेनिंग लेकर आए एसआरजी और डीआरजी द्वारा सामान्य शैक्षणिक और विशिष्ट सामग्री पर शहर के उत्कृष्ट विद्यालय से ऑनलाइन प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया। इस मौके पर रमसा के एडीपीसी एमयू शरीफ सहित सभी विषयों के मास्टर ट्रेनर मौजूद थे। 
हाइस्कूल और हायर सेकंडरी स्कूल के 625 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण
जिला शिक्षा अधिकारी दीपक पांडे ने बताया कि हमारा घर हमारा विद्यालय के माध्यम से जिले में चल रही शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सितंबर माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण 8 सितंबर से आयोजित किया गया। इसके तहत 8 सितंबर को अंग्रेजी के प्रशिक्षण में 70 व हिंदी के प्रशिक्षण में 135 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हिस्सा लिया। वहीं 10 सितंबर को आयोजित हुए गणित के प्रशिक्षण में 127 व विज्ञान के प्रशिक्षण में 140 शिक्षक-शिक्षिका शामिल हुए। जबकि 11 सितंबर को दोनों पालियों में हुए प्रशिक्षण में सुबह 10:30 बजे से सामाजिक विज्ञान के प्रशिक्षण में 110 तथा दोपहर 1:30 बजे आयोजित हुए संस्कृत के प्रशिक्षण में 53 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भाग लिया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!