Press "Enter" to skip to content

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज की मांगों को लेकर भूख हड़ताल शुरू-shivpuri news

पिछोर। पिछोर छत्रसाल महाविद्यालय के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों द्वारा कॉलेज की छात्र-छात्राओं से संबंधित समस्याओं से मांगों को लेकर सोमवार को अभाविप के छात्रों ने भूख हड़ताल प्रारंभ कर दी है। छात्रों ने बताया कि हमारे छत्रसाल कॉलेज में एक से एक बड़ी समस्या हैं जिन पर कॉलेज प्रबंधन का कोई ध्यान नहीं है। इस संबंध में कई बार प्रबंधन को हमने सूचित किया है पर किसी तरह का कोई ध्यान नहीं दिया गया। हाल ही में 10 दिन पूर्व एसडीएम पिछोर को ज्ञापन देकर अल्टीमेटम दिया था कि अगर 10 दिन में हमारी मांगे पूरी नहीं की गई तो हड़ताल पर बैठेंगे जिस के क्रम में आज हड़ताल पर बैठ रहे हैं। छात्र-छात्राओं की मांगों में छात्र-छात्राओं को अलग-अलग शौचालय निर्माण, शुद्ध पेयजल व्यवस्था, वाटर कूलर की व्यवस्था, एयरली सिस्टम की किताबें पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होना, वाचनालय में पत्र पत्रिकाएं उपलब्ध होना, महाविद्यालय के सभी कक्षों में लाइट पंखे जाली आदि लगाई जाना, एनसीसी चालू करवाना, खेल की गतिविधियों को संचालित करवाना, खेल सामग्री उपलब्ध कराना, महाविद्यालय में कैंटीन व्यवस्था, कॉलेज के कमरों के निर्माण के नाम पर वृक्षों की कटाई को रोकना, जिन विद्यार्थियों को 2018 में स्मार्टफोन नहीं मिले उन्हें स्मार्टफोन उपलब्ध कराना, विद्यालय में अराजक तत्वों के आने पर रोक लगाई जाना, बंद वार्षिकोत्सव को पुनः चालू कराया जाना, माह विद्यालय में नियमित कक्षाओं का समय से संचालन करना, जनभागीदारी समिति के रजिस्टर की छेड़छाड़ किए जाने पर कार्रवाई करना आदि प्रमुख मांगे छात्रों द्वारा बताई गई। महाविद्यालय में प्रथम दिन हड़ताल पर गोविंद शर्मा बैठे हैं। अन्य छात्रों में सत्यम शर्मा, नेहा भट्ट, हिमांशु पाठक, राधा लोधी आदि मौजूद रहे।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!