Press "Enter" to skip to content

जाहिद खान की किताब ‘आधी आबादी अधूरा सफर’ का विमोचन-shivpuri news

ग्वालियर में ‘बिटिया उत्सव’ के दौरान हुआ विमोचन
िशवपुरी। प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ग्वालियर में आयोजित चार दिवसीय ‘बिटिया उत्सव’ में लेखक जाहिद खान की नई किताब ‘आधी आबादी अधूरा सफर’ का विमोचन संपन्न हुआ। किताब का विमोचन साहित्य अकादमी अवार्ड विजेता, वरिश्ठ कवि राजेश जोशी, वरिश्ठ कथाकार, नाटककार असगर वजाहत, कवयित्रि, नारीवादी लेखिका सविता सिंह, अनीता भारती, चर्चित कवि पवन करण, अनुज लुगुन एवं लेखक की पत्नी वसीमा खान और बेटी अर्शिल ने किया। 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च से षुरू होकर 11 मार्च तक चले इस चार दिवसीय आयोजन में कविता, कहानी, कला िशविर, परिचर्चाएं, लोक गायन, फिल्म प्रदर्षन, नृत्य, नाटकों आदि कला एवं साहित्य के विविध रूपों के जरिए महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण का संदेष दिया गया। जिसमें ना सिर्फ प्रदेश बल्कि प्रदेष से बाहर के रचनाकारों, कलाकारों और संस्कृतिकर्मियों ने अपनी हिस्सेदारी की। ‘आधी आबादी अधूरा सफर’ लेखक जाहिद खान की पांचवी किताब है। अनामिका पब्लिशर्स एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स (प्रा.) लिमिटेड, नई दिल्ली से प्रकािशत इस किताब में लेखक ने देश की आधी आबादी यानी महिलाओं की समस्याओं, उनके साथ होने वाले अन्याय, लिंग के आधार पर हर क्षेत्र में होने वाले भेदभाव और संघर्शों से हासिल उनकी छोटी-बड़ी जीत से संबंधित अपने लेखों को संकलित किया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!