तेज रफ्तार बोलेरो ने कार में मारी टक्कर, पति, पत्नी व बच्चा घायल / Shivpuri News

शिवपुरी। सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के तहत एक बोलेरो पिकअप के चालक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में कार में सवार पति, पत्नी व एक बच्चा घायल हो गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चरखा भितरवार के रहने वाले जगदेवसिंह रंधावा अपनी पत्नी प्रदीप कौर व बच्चे अमरदीप के साथ कार से श्योपुर जा रहे थे। जैसे ही वह सतनबाड़ा के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे बोलेरो के चालक ने कार में टक्कर मार दी। घटना में पति व बच्चे को मामूली चोटे आईं जबकि महिला घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद बोलेरो पिकअप का चालक मौके से भाग गया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

संबंधित खबरें