Press "Enter" to skip to content

सहायक सचिव का कारनामा, पहले किया शासकीय राशि को खुर्द-बुर्द, फिर आरोप से बचने लैपटॉप चोरी का रचा षडयंत्र | Shivpuri News

पुलिस ने बरामद किया गिरवी रखा लैपटॉप, अब उल्टा सचिव पर होगा मामला दर्ज
भौंती। भौंती थाना क्षेत्र के खोड़ चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत आसपुर के सहायक सचिव अरविंदसिंह चौहान द्वारा दो माह पूर्व खुद के 35 हजार रुपए के लैपटॉप चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि उक्त लैपटॉप सहायक सचिव ने रामकुमार लोधी के पास 12 हजार रुपए में गिरवी रख दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि सहायक सचिव लाखों रुपए गवन के आरोप में नौकरी से बर्खाश्त हो चुका है और उसने गवन के साक्ष्य छिपाने के लिए लैपटॉप चोरी की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब उल्टे सचिव के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
गवन के आरोप में बर्खाश्त हो चुका है सहायक सचिव
ग्राम पंचायत अासपुर में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत अरविंदसिह चौहान द्वारा ग्राम पंचायत में लाखों रुपए का गवन किया गया था जिस वजह से उसे बर्खाश्त कर दिया गया था। दो माह पूर्व सहायक सचिव ने अपने डेल कंपनी के 35 हजार रुपए के लैपटॉप के चोरी हो जाने की रिपोर्ट खोड़ चौकी में दर्ज करवाई थी।   गवन के अहम सबूतों को छिपाने के लिए लैपटॉप के चोरी हो जाने का षडयंत्र सहायक सचिव द्वारा रचा गया था। अरविंद की यह कहानी पहले से ही पुलिस के शक के घेरे में थी। इसी आधार पर पुलिस ने जब ग्राम के संबंधित लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि अरविंद ने चोरी के दो माह पूर्व अपना लैपटॉप रामकुमार लोधी को 12 हजार रुपए में गिरवी रख दिया था। पुलिस ने रामकुमार लोधी के कब्जे से लैपटॉप जब्त करते हुए सचिव के झूठे षडयंत्र का खुलासा कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई में भौंती थाना प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिकरवार, खोड़ चौकी प्रभारी रणवीरसिह चौहान, प्रधान आरक्षक राजेंद्र यादव, आरक्षक जगदीश जाट, नवनीत जाट, सुखवीर जाट, दिलीप रावत व शेरसिंह की भूमिका रही। 
इनका कहना है
अरविंद की कहानी पर पहले से ही संदेह था। इस मामले में जब अरविंद से संबंधित लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि उक्त लैपटॉप चोरी गए लैपटॉप के सीरियल नंबर से मेल खा रहा है जिसे रामकुमार लोधी से जब्त किया गया है। अरविंद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में दर्ज किया जाएगा। 
रणवीरसिंह चौहान, खोड़ चौकी प्रभारी
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!