
सुनील रजक शिवपुरी। सिकंदरा बैरियर पर अवैध वसूली करने वाले गुंडों द्वारा वाहन चालकों से लाठी-डंडों मारपीट करने की घटनाएं कई बार सुर्खियां बन चुकी हैं। वाहन चालक बताते हैं कि दिनारा अंतर्गत आने वाले सिकंदरा बैरियर पर गुंडाराज चलता है और प्राइवेट लोगों द्वारा खुलेआम वसूली कर रहे हें। आए-दिन यहां जमे गुंडे वाहन चालकों से मारपीट करते हैं। बावजूद इसके पुलिसिया कार्रवाई आज तक नहीं हुई। सिकंदरा बैरियर पर पर लंबे अरसे से वसूली की जा रही है। यहां गुंडों का इतना आतंक है कि वे शराब पीकर मनमानी रकम वसूलते हैं। अफसोस इस बात का कि इन गुंडों की दबंगई पर दिनारा पुलिस भी कार्रवाई करने से कतराती है। इसके चलते बैरियर वाले और वाहन चालक के बीच वाद-विवाद होता रहता है।
नहीं करते शिकायत
बैरियर में काम कर रहे प्राइवेट लोगों का इतना भय है कि प्रताडि़त वाहन चालक थाने में शिकायत करने भी नहीं जाते। इनके हौंसले इतने बुलंद हैं कि इस तरह के मामले आए दिन यहां घटित होते रहते हैं।






Be First to Comment