Press "Enter" to skip to content

मैं आपका सेवक, हमेशा आपकी सेवा करूंगा : प्रागीलाल जाटव / Shivpuri News

पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन करैरा विधानसभा में आयोजित किया गय। इस कार्यक्रम का आयोजन सुनीता राठौर ब्लॉक अध्यक्ष करैरा द्वारा किया गया।
करैरा विधानसभा के उम्मीदवार प्रागी लाल जाटव ने पिछड़ा वर्ग महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि मैं आम जनता का सेवक हूं तथा विधानसभा पहुंचने के बाद मैं आम जनता की पूरी ईमानदारी तथा निष्ठा के साथ सेवा करूंगा क्योंकि सेवा करना जनसेवक का परम कर्तव्य होता है। 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कु.शिवानी राठौर जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस शिवपुरी ने बताया कि प्रदेश में महिला की सुरक्षा व्यवस्था काफी चिंतनीय है. आए दिन महिलाओं के साथ अपराध बढ़ रहे हैं। कमलनाथ जी के 15 महीने की शासन व्यवस्था उचित थी जिसमें अपराधों पर लगाम लगाई गई थी। भविष्य में मध्य प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने के लिए आप कांग्रेस पार्टी का पूर्ण रुप से समर्थन करें, जिससे कि मध्य प्रदेश में बेहतर प्रशासन व्यवस्था संचालित हो सके। पार्टी छोड़कर जाने वाले उम्मीदवारों के संबंध में बताया कि जिन लोगों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए सरकार को गिरा कर उपचुनाव की स्थिति पैदा की है वह जनता के साथ न्याय किस तरीके से कर सकते हैं। हमें हर हाल में विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों को विजई बनाने के लिए प्रयास करना होगा।
प्रभात निरोशिया ने बताया कि विद्युत व्यवस्था मध्यप्रदेश में चरमरा गई है पहले बिजली के बिल काफी कम आते थे अब उपभोक्ताओं बिजली कंपनी द्वारा मनमानी राशि वसूली जा रही है। कांग्रेस सरकार इस संबंध में जन हितेषी निर्णय के अनुसार कार्य करेगी।
सुनीता राठौर पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष करेरा ने बताया कि महिलाओं को राजनीति के क्षेत्र में कदम से कदम मिलाकर साथ चलना होगा तथा लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए आगे बढ़ कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
पिछड़ा वर्ग महिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का संचालन दमयंती मिश्रा द्वारा किया गया।इस अवसर पर क्षेत्र की अनेक महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहीं तथा उन्होंने कांग्रेस की विचारधारा के साथ कदम से कदम चलने के लिए शपथ ली।
पिछड़ा वर्ग महिला कार्यकर्ता सम्मेलन में करैरा विधानसभा के उम्मीदवार प्रागी लाल जाटव,मान सिंह फौजी,गुलाब बघेल,श्याम सुंदर गुप्ता, सीता राम पाल, कु. शिवानी राठौर, सुनीता राठौर ,दमयंती मिश्रा, मुन्नी राजा, शाहीन कुरेशी जिला उपाध्यक्ष पिछला वर्ग शिवपुरी शशि राठौर गामीणअध्यक्ष गुड्डी गुर्जर ब्लॉक उपाध्याश करेरा,पवन सेन,मंजू सेन ब्लॉक अध्यश करेरा के साथ अनेक महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं.
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!