Press "Enter" to skip to content

लोकार्पण से पहले मेडीकल कॉल्ेज का निरीक्षण करने पहुंचे संभागयुक्त शर्मा, देखी व्यवस्थाएं-shivpuri news

5 मार्च को कॉलेज का होगा लोकार्पण
शिवपुरी। ग्वालियर संभागायुक्त बीएम शर्मा ने शिवपुरी मेडीकल कॉल्ेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य एवं महाविद्यालय के शुभारंभ की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण एजेंसी लोक निर्माण (पीआईयू) को महाविद्यालय में बचे शेष काम को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कलेक्टर अनुग्रहा पी, शिवपुरी जिला अस्पताल की डीन ईला गुजरिया, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता राजीव शर्मा, जिला पंचायत के सीईओ एचपी वर्मा, संभागीय परियोजना यंत्री सीपी वर्मा सहित मेडीकल कॉलेज के डॉक्टर एवं अधिकारी आदि साथ थे। 
संभागायुक्त शर्मा ने शिवपुरी मेडीकल कॉलेज के भवन का अवलोकन कर शेष बचे कार्य को तत्परता से करने के निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मेडीकल कॉलेज के लोकार्पण समारोह के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में कलेक्टर एवं मेडीकल कॉलेज की डीन और पीआईयू के अभियंताओं से चर्चा कर जानकारी ली। उन्होंने समारोह स्थल पर मंच व्यवस्था, विभिन्न अतिथियों के लिए की जाने वाली बैठक व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मेडीकल कॉलेज की डीन ने मेडीकल कॉलेज में चिकित्सा व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। 
उल्लेखनीय है कि 5 मार्च 2019 को क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा मेडीकल कॉलेज शिवपुरी का लोकार्पण किया जाएगा। उक्त चिकित्सा महाविद्यालय का भवन 202 करोड़ की लागत से निर्मित किया गया है। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण (पीआईयू) द्वारा किया गया है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!