Press "Enter" to skip to content

हाईवे ट्रक चालकों की स्क्रीनिंग, दो ड्रायवर स्क्रीनिंग में पॉजिटिव तो कराया आईसोलेशन | Shivpuri News

शिवपुरी। यातायात प्रभारी सूबेदार रणवीर यादव द्वारा हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों भी स्क्रीनिंग की जा रही है इसी क्रम में एसडीएम अरविन्द वाजपेयी और यातायात प्रभारी रणवीर यादव द्वारा एक बार फिर से सोमवार के रोज 10 ट्रक चालकों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें एक ड्रायवर स्क्रीनिंग में पॉजिटिव पाया गया जिसे आईसोलेशन में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा अन्य ट्रक चालकों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें चालक रामभान पुत्र सुल्तान परिहार उम्र 23 वर्ष निवासी खड़ीचा, रवि पुत्र चरण सिंह कलावत उम्र 40 वर्ष निवासी खड़ीचा, जितेन्द्र सिंह पुत्र हल्केराम रजक उम्र 26 वर्ष निवासी खड़ीचा, मनोज पुत्र विरजीलाल अहिरवार उम्र 27 वर्ष निवासी रक्शा जिला झांसी, नरेश पुत्र चरण सिंह कलावत उम्र 23 वर्ष निवासी खड़ीचा, लल्ला पुत्र मुन्नी विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी खड़ीचा, पूरन पुत्र बारूलाल उम्र 40 वर्ष निवासी चंदनपुरा थाना सतनबाड़ा, दामोदर पुत्र मुरारी लाल धाकड़ उम्र 22 वर्ष निवासी सतनबाड़ा खुर्द व नाना पवार निवासी महाराष्ट्र की स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें पूरन व दामोदर टेम्प्रेचर अधिक मिला जिन्हें आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!