Press "Enter" to skip to content

बड़ी खबर : कोरोना ने ली दो की जान, एक की शिवपुरी तो एक की ग्वालियर में मौत | Shivpuri News

शिवपुरी। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आई है जहां कोरोना संक्रमण की वजह से दो की मौत हो गई। मरने वालों मेें एक महिला व एक पुरुष है। बताया जाता है कि एक मरीज गुना के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था जहां हालत में सुधार न होने की वजह से शिवपुरी रैफर किया जहां उनकी मौत हो गई। वहीं दूसरी संक्रमित मरीज की ग्वालियर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
मिली जानकारी के अनुसार गुना निवासी हेमराज पंत 65 वर्ष को बुखार आया जिसके चलते उन्होंने कोरोना संक्रमण के लिए सेंपल दिया। जहां उनकी रिपोर्ट पॉजीटिव आ गई। रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद हेमराज पंत गुना के ही अस्पताल में आइसोलेट हो गए जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें शिवपुरी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया जहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और सांस लेने में परेशानी आने लगी। जिस पर डॉक्टरों ने वेंटीलेटर पर रखा जहां आज सुबह उनकी मौत हो गई। वहीं पुरानी शिवपुरी में रहने वाली महिला कमला उर्फ कमलेश ओझा 63 वर्ष की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई थी। रिपोेर्ट भी पॉजीटिव आई जिस पर दस दिन पूर्व जिला अस्पताल में भर्ती कराया, हालत में सुधार न होने पर उन्हें ग्वालियर रैफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!