Press "Enter" to skip to content

वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हुआ विधिक साक्षरता शिविर @Shivpuri News

मनपुरा। कोरोना महामारी के चलते यूं तो शासन प्रशासन की हर गतिविधि धीरे-धीरे पटरी पर आने की कोशिश कर रही है जिसके लिए अधिकतर ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेसिंग आदि को माध्यम बनाया जा रहा है। पिछोर तहसील के ग्राम पंचायत मनपुरा पंचायत सचिवालय कक्ष में मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिवपुरी के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए वीसी अर्थात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया जिसमें मध्यप्रदेश शासन तथा विधिक सेवा में चल रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मौजूद हितग्राहियों को दी गई। आनलाइन इस कार्यक्रम में एक तरफ संजय गोयल एडीजे पिछोर, जनपद पंचायत सीईओ पुष्पेंद्र व्यास ने मौजूद होकर विधिक सेवा तथा शासन की जन हितैषी योजनाओं और लोगों के अधिकारों कर्तव्यों को समझाते हुए कोविड-19 से संबंधित जानकारियां दी। वहीं दूसरी तरफ स्क्रीन के माध्यम से दूर बैठे ग्रामीणों हितग्राहीयों एवं स्थानीय नागरिको व पंचायत सचिव सरपंच आदि ने जानकारियां अर्जित की। कोविड-19 के मद्देनजर वीसी के द्वारा विभिन्न पंचायतों में भी विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाना है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!