शिवपुरी। इंदार थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम रामगढ़ में एक युवक ने महिला की रास्ता रोककर छेड़छाड़ कर दी। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
ग्राम पीरोंठ की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 23 मार्च को सुबह के समय वह अपने घर जा रही थी तभी शिशुपाल परिहार निवासी रामगढ़ ने उसका रास्ता रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। महिला के शोर मचाने पर युवक वहां से भाग गया। इसके बाद महिला घर आई और परिजनों को घटनाक्रम के बारे में बताया तथा थाने में शिकायत दर्ज करवाई।






Be First to Comment