शिवपुरी। बामौरकला थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम कालीपहाड़ी में अवैध बोर खनन कर रही एक बोरिंग मशीन को जब्त की है। हरिराम विरवाया पुत्र दमरूलाल उपयंत्री लोक स्वास्थ्य विभाग यांत्रकीय उपखंड पिछोर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम काली पहाड़ी में क्षत्रिय कॉलोनी में एक बोर मशीन से अवैध खनन किया जा रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोर मशीन को जब्त किया औेर मामले में सरवन पुत्र उप्पन कमांडर निवासी मरकू थाविटू पलायान काटापुत्तर तिराचिरापल्ली थोटियम तमीलनाडू के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बता दें कि जिले में निजी नलकूप खनन पर रोक लगी हुई है। इसके बाद भी मशीन द्वारा नलकूप का खनन किया जा रहा था।




