Press "Enter" to skip to content

डेढ़ माह से कर रहे थे दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार / Shivpuri News

 

डायल 100 पर काल कर पीड़िता ने दी जानकारी, सीडीआर निकालकर पुलिस पहुंची युवती तक

शिवपुरी।  देहात
थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ डेढ़ माह से दुष्कर्म कर उसे ब्लैकमेल
करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती तीन दिन से
डायल 100 पर काल कर रही थी। वह अपनी पहचान नहीं बता रही थी, जिससे पुलिस
आरोपितों तक नहीं पहुंच पा रही थी। देहात थाना टीआइ सुनील खेमरिया ने
सीडीआर निकलवाकर साइबर पुलिस की मदद से लड़की को तलाशा। पूछताछ में पूरे
मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपित राहुल परिहार और अमित छीपा को
गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने डायल 100
पर काल कर बताया कि राहुल परिहार और अमित छीपा उसे डरा धमका कर कई बार
दुष्कर्म कर चुके हैं। वीडियो भी बना लिया है। उसके नंबर को सार्वजनिक कर
दिया है। डायल 100 ने जब युवती को फोन लगाया तो वह फोन बंद मिला। इसके बाद
दूसरे दिन भी डायल 100 के पास उक्त युवती का फोन आया। डायल 100 ने फिर
युवती को फोन लगाया तो उसने फोन बंद कर लिया, लेकिन तीसरे दिन जब युवती ने
डायल 100 को फोन किया और उसने फोन बंद किया तो पुलिस ने उक्त नम्बर को
ट्रेस कर उसके मालिक को खोज लिया। उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि उक्त
नंबर युवती के पास है। इससे पुलिस उक्त युवती के पास पहुंच गई और फिर युवती
ने पूरी कहानी बयां कर दी।

डेढ़ माह में तीन अलग-अलग जगह ले गए आरोपित

20
वर्षीय युवती ने बताया कि डेढ़ माह में उसके साथ दोनों आरोपितों ने कई बार
दुष्कर्म किया। लगभग डेढ़ माह पहले राहुल परिहार उसे फोन कर अपने साथ होटल
में ले गया, उसके साथ दुष्कर्म किया। डेढ़ माह में आरोपित तीन अलग-अलग
स्थानों पर ले गया। अमित ने भी दुष्कर्म किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!