शिवपुरी। पिछोर में निवासरत आरती त्रिपाठी को शिवपुरी महिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपते हुए नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं पिछोर विधायक केपी सिंह कक्काजू के आशीर्वाद से एवं महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष मांडवी चौहान की अनुशंसा पर एवं शिवपुरी महिला कांग्रेस के जिला अध्यक्ष उषा भार्गव के द्वारा यह नियुक्ति की गई है। जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद आरती त्रिपाठी ने महिला कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भरोसा दिलाते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे में पूर्ण ईमानदारी से निभाएंगी एवं इनके मनोनयन पर पिछोर सहित शिवपुरी जिले की समस्त महिला कांग्रेस की नेत्रियों ने आरती त्रिपाठी को बधाई दी।






Be First to Comment