शिवपुरी। केन्द्रीय महिला-बाल विकास मंत्रालय द्वारा च्च्नारी
शक्ति पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। वर्ष 2020 के लिए यह
पुरस्कार अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को नई दिल्ली में दिए जाएगें।
नारी शक्ति पुरस्कार महिला-बाल विकास मंत्रालय की एक पहल है।
यह
पुरस्कार व्यक्तियों और संस्थानों द्वारा समाज में महिलाओं के लिए
महत्वपूर्ण और सकारात्मक बदलाव की दिशा में किए गए असाधारण योगदान के लिए
दिया जाता है। इस वर्ष 15 व्यक्तियों, संस्थानों, एनजीओ को यह पुरस्कार
दिया जाएगा। इसमें प्रशस्ति-पत्र और एक लाख रुपए दिए जाएंगे। पुरस्कारों की
घोषणा 20 फरवरी तक की जाएगी।






Be First to Comment