रंजिश पर चार ने एक को धुना-shivpuri news

शिवपुरी। खनियांधाना थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम चमरौआ में एक युवक की चार लोगों ने मारपीट कर दी। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। रघुवर पुत्र शिवलाल जाटव निवासी चमरौआ ने बताया कि उसकी गांव में रहने वाले बल्लू लोधी के साथ रंजिश चली आ रही थी इसी रंजिश के चलते बीते रोज शाम के समय बल्लू लोधी, अखिलेश लोधी, आनंद लोधी, रामपाल लोधी ने गाली-गलौंज करने लगे। जब गाली देने से मना किया तो सभी ने मिलकर रघुवर की मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद युवक थाने आया और मामले में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई।