शिवपुरी। कोरोना जैसी महामारी ओर पूरे देश मे लोकडाउन के दौरान शिवपुरी शहर में कारण इन दिनों पुलिस अपनी पूरी ईमानदारी से ड्यूटी कर रही हैं। एबं सभी आमजनों से निबेदन कर रही हैं कि आप सभी अपने घरों में रहे और हम आपके लिए सड़कों पर हैं। लेकिन कुछ लोग इस लोक डाउन का पालन नही कर रहे हैं। जिसके चलते कल शिवपुरी शहर में शिवपुरी कलेक्टर श्रीमति अनुग्रह पी एवं शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल सहित स्टाफ ने फ्लैग मार्च निकाला था। लेकिन कुछ लोग फिर भी इस लोकडाउन का पालन नही करते पाएं जा रहे हैं उनसे पुलिस पूरी तरह शख्ती बरत रही हैं। सभी शहरबासियों से फास्टसमाचार डॉट कॉम की अपील हैं कि कृपया अपने घरों में रहे और कोरोना जैसी महामारी के समय लोकडाउन का पालन करें




