Press "Enter" to skip to content

आकाशीय बिजली का कहर, तीन लोगों की गई जान | Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के भौंती, अमोला व सुभाषपुरा इलाके में आकाशीय बिजली ने तीन लोगों की जान ले ली। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है। 
मिली जानकारी के अनुसार भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम माचमोर में 30 जुलाई को शाम के समय रूबी पुत्री बलवीर गुर्जर 9 वर्ष अपने खेत पर नदी किनारे खेल रही थी तभीउस पर आकाशीय बिजली गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौेत हो गई। वहीं अमोला थाना क्षेत्र के ग्राम सिलानगर में मोनिका पुत्री ऋषिधन 19 वर्ष 31 जुलाई को अपने खेत पर थी तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर गई और उसकी मौत हो गईं। तीसरी घटना सुभाषपुरा थाना क्षेत्र की है जहां महोदव प्लाट वाला खेत पर मौजूद अजयसिंह रावत पुत्र सुघरसिंह रावत 16 निवासी ग्राम करसेना की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। मामले में पुलिस ेन मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!