Press "Enter" to skip to content

मंदिर महंत अरूण शर्मा और जेसीआई संस्था अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता ने मिलकर किया शुभारंभ | Shivpuri News

शिवपुरी। कोरोना काल के समय में समाजसेवा के कार्य भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयेाजित किए जा रहे है। इसी क्रम में समाजसेवी संस्था जेसीआइ शिवपुरी किरण के अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से जेसीआई शिवपुरी किरण संस्था की संस्थापक स्व.श्रीमती किरण गुप्ता की स्मृति में एक 80 लीटर का वोल्टास कंपनी का वाटरकूलर शहर के प्रसिद्ध श्रीमंशापूर्ण हनुमान मंदिर में दान किया गया। जिसका शुभारंभ सोशल डिस्टेंसिंग के साथ और कोरोना गाईड लाईन के तहत संस्था अध्यक्ष यशवन्त गुप्ता व मंदिर महंत धर्मगुरू अरूण शर्मा महाराज के करकमलों से संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर स्व.श्रीमती किरण गुप्ता के जीवन पर सचिव और पुत्री सौम्या गुप्ता द्वारा प्रकाश डाला गया साथ ही अपनी मॉं के ओजस्वी सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। बता दें कि इसके पूर्व भी स्व.किरण गुप्ता के द्वारा शहर में अनेकों स्थानों पर अपने कार्यकाल के समय वाटरकूलर लगवाए गए है जिसमें श्रीचिंताहरण मंदिर परिसर में आज भी वह वाटर कूलर जन सामान्य के लिए जनुपयोगी बना हुआ है। इसी तरक अब मंशापूर्ण मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ठण्डा पानी पीने के लिए सहज उपलब्ध हो सकेगा, वहीं मंदिर महंत द्वारा अपने संरक्षण में इस वाटरकूलर की देख-रेख की जिम्मेदारी ली और इस सेवा कार्य को सराहा गया। उद्घाटन के दौरान मंदिर महंत अरुण शर्मा जी का फूलमालाओं और रोली से तिलक लगाकर श्रीफल भेंट कर गमछा ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया और इस कार्यक्रम की स्मृतियों को संजोए रखते हुए एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य संजय त्रिवेदी, रिचा त्रिवेदी, अभिषेक विजयवर्गीय, आदिति विजयवर्गीय, इंदु जैन, अंकित सक्सेना, अशोक कसेरा, सुनील अग्रवाल, रविंद्र नागदेव, आशीष भटनागर, आरबी गुप्ता, अर्पित जैन, अंकुर सहगल, शुभम निगोदी, मयंक गर्ग, निश्चल गुप्ता, पुलकित गोयल, राहुल शाक्य, सनत जैन आदि मोजूद रहे। कार्यक्रम समापन पर सचिव सुश्री सौम्या गुप्ता द्वारा उपस्थितजनों के प्रति आभार जताया गया।
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!