शिवपुरी: जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भावखेड़ी गांव के एक युवक को कंट्रोल की दुकान पर राशन की जगह लात घुसे मिले।युवक ने इसकी शिकायत सिरसौद थाने में की लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की जिसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराई और सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भावखेड़ी गांव में रहने वाले पंखी जाटव उम्र 22 साल ने बताया कि वह बीलारा गांव में स्थित कंट्रोल की दुकान पर राशन लेने गया था जहां सेल्समैन ने पीओएस मशीन पर उससे तीन बार अंगूठा लगवा लिया लेकिन उसे राशन नहीं दिया उसने सेल्समैन नीलेश शर्मा से जब अपने हिस्से के राशन की मांग की तो सेल्समैन ने अश्लील गाली गलौंज कर लात घूसों से उसकी मारपीट कर दी।युवक ने बताया कि उसने इसकी शिकायत सिरसौद थाने में की लेकिन पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं की। युवक ने गुरुवार को इस मामले की शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचे दर्ज कराई और सेल्समैन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

कंट्रोल की दुकान पर राशन की जगह युवक को मिले लात घूसे, पीड़ित ने एसपी ऑफिस में की सेल्समैन की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment