शिवपुरी: पोहरी ब्लॉक के शिकंदपुरा में एक प्रसुता की 108 एम्बुलेंश पहुंचने से पहले ही डिलीवरी हो गई। प्रसूता को तत्काल 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया था लेकिन डॉक्टरों ने प्रसूता को मृत घोषित कर दिया लेकिन नवजात बच्ची की जान बच गई। डॉक्टर्स बच्ची का उपचार विशेष निगरानी में कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक़ शिकंदपुरा गांव की रहने वाली 30 साल मेवा आदिवासी का ससुराल श्योपुर जिले के दांती गांव में है। शनिवार मेवा आदिवासी का पति रामानंद आदिवासी अपनी पत्नी मेवा और दो बच्चों को अपनी ससुराल शिकंदपुरा छोड़ कर गुजरात चला गया था। रविवार की रात मेवा आदिवासी को तेज प्रसव पीड़ा उठी थी लेकिन मेवा के माता-पिता ने मेवा को पोहरी के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती न कराते हुए सुबह होने का इन्तजार करते रहे। सुबह 6 बजे 108 एम्बुलेंस प्रसूता मेवा को लेने उसके घर पहुंची ही थी कि प्रसूता ने बच्ची को जन्म दे दिया आनन-फानन में 108 एम्बुलेंस से प्रसूता को जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही प्रसूता ने दम तोड़ दिया।
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बीएल यादव ने बताया कि प्रसूता एनेमिक थी कुछ समय पहले प्रसूता का उपचार जिला अस्पताल में चला था जहां उसे खून की तीन यूनिट भी चढ़ाई गई थीं। गांव में बच्चे की डिलीवरी होने और अस्पताल पहुंचने के बीच बहे खून की कमी के चलते प्रसूता की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई ऐसे में अगर समय रहते परिजन प्रसूता को पोहरी या शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराते तो प्रसूता की जान बच सकती थी।

अत्यधिक खून बहने से प्रसूता की हुई मौत नवजात बच्ची की बची जान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment