शिवपुरी: जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में एक ग्रामीण ने सहकारिता बैंक से अपने जमा पैसों को निकलवाने के लिए कलेक्टर से मदद की गुहार लगाई है। ग्रामीण का कहना है कि उसे बच्चों की मोटी फीस भरनी है अगर फीस भरने में नाकामयाब रहा तो बच्चों का भविष्य खराब हो जाएगा।
बदरवास तहसील के चकरामपुर गांव के रहने वाले राजाराम रघुवंशी ने बताया कि उसकी पत्नी सुलोचना रघुवंशी, बेटा ऋतिक रघुवंशी और सूर्यांश रघुवंशी के नाम जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक खतौरा में 8-8 लाख रुपए की तीन एफडी जमा है जो पिछले तीन वर्षों से लगातार रिन्यू हो रही है।
मेरी बेटी एमबीए की तैयारी कर रही है और दो बेटे आईआईटी और पीएसी की तैयारी कर रहे हैं उनकी फीस भरने के लिए 20 लाख रुपए की आवश्यकता है। इसके लिए अतिरिक्त 5 लाख रुपए की केसीसी भी मुझे भरनी है। लेकिन बैंक मुझे पैसे देने को तैयार नहीं है. ऐसी स्थिति में अगर बच्चों की फीस नहीं भरी गई तो उनके भविष्य पर इसका बुरा असर पड़ेगा साथ ही मुझे भी उधर पैसा चुकता ना कर पाने के चलते नीचा देखना पड़ रहा है।
इसके बावजूद बैंक जमा राशि देने को तैयार नहीं है तीन एफडी में से एक एफडी मेरे द्वारा तुडवा गई लेकिन बैंक प्रति माह 5 हजार रुपए मात्र देने की बात कर रहा है ऐसे में मुझे मानसिक कष्ट के दौर से गुजरना पड़ रहा है। आज इसी के चलते मैंने जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है लेकिन छुट्टी होने के चलते मुझे आज कलेक्टर नहीं मिले मैं फिरसे अगले मंगलवार को अपनी फरियाद लेकर कलेक्टर के पास पहुंचूंगा।

बेटी की MBA की फीस भरने के लिए बैंक नहीं दे रहा पैसा, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment