शिवपुरी। कोलारस विकासखण्ड के प्राथमिक विद्यालय सनवारा में स्कूल कक्ष में शराब पार्टी का वीडियो पिछले माह वायरल हुआ था। इस मामले में बीईओ व बीआरसीसी कोलारस ने 28 अगस्त को जाँच कर शराब पार्टी के वायरल वीडियो की पुष्टि की थी और प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा था। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीईओ समरसिंह राठौड़ ने यहां पदस्थ प्राथमिक शिक्षक अमरसिंह आदिवासी को प्रथमदृष्टया गैर जिम्मेदार होकर अनुशासनहीनता बरतने व पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आदी पाया है और उक्त शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में शिक्षक का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पोहरी रहेगा। बता दें कि पिछले माह सनवारा स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें स्कूल के कक्ष में उक्त शिक्षक व दो अन्य लोग कथिततौर पर शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं और स्कूल के बच्चों की भी समय से पहले छुट्टी कर दी. ग्रामीणों ने ही यह वीडियो बनाकर वायरल किया था।

सनवारा स्कूल का शिक्षक निलंबित, शराब पार्टी का वीडियो हुआ था वायरल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment