Press "Enter" to skip to content

सम्पत्ति हासिल करने का दाबा कोर्ट ने किया ख़ारिज, पत्नी के दावे को सही माना / Shivpuri News

शिवपुरी: मृतक भाई की संपत्ति हासिल करने बहन के दावे को कोर्ट ने खारिज कर पत्नी के दावे को सही माना। उसे उत्तराधिकारी मानते हुए गलत वसीयत को खारिज कर दिया। प्रकरण निराकरण सज्जन सिंह सिसौदिया, प्रथम व्यवहार न्यायधीश शिवपुरी द्वारा किया गया। मामले की पैरवी एडवोकेट अंचित जैन ने की।


दरअसल संपत्ति हासिल करने के लिए महिला ने स्वयं को मृतक की बहन कहकर कोर्ट के आगे आवेदन लगाया, पर जब ओडिसा निवासी पत्नी ने कोर्ट में हाजिर होकर आपत्ति की और शादी के दस्तावेज सहित फोटो लगाए तो सारे मामले का खुलासा हो गया। बहन ने मृतक की लिखी वसीयत पेश की। महिला के मुताबिक मृतक भाई-भाभी का निसंतान निधन हो जाने से वह मृतक भाई की संपत्ति की इकलौती वारिस हैं।

जिस पर ओडिसा पत्नी ने बताया की मृतक पति ने पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी रायपुर में हुई, जिसकी जानकारी बहन को हैं, पर तब भी कोर्ट से जानकारी छुपायी। इसके बाद महिला द्वारा वसीयत पेश की। पत्नी द्वारा उसके पहले पति का मृत्यु प्रमाण पत्र और दूसरे विवाह का नगर निगम रायपुर का विवाह प्रमाण पत्र पेश किया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!