शिवपुरी: जिले कोलारस कस्बे के सरकारी अस्पताल के पीछे खुदे पड़े एक 8 फीट गहरे गड्डे में गिरे गाय के बछड़े को गुरुवार सुबह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह अस्पताल के आसपास के रहने वाले लोगों ने 8 फीट गहरे गड्ढे में एक गाय के बछड़े को देखा था इसकी सूचना बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को फोनकर दी गई थी। सुचना के बाद मौके पर पहुंचे बजरंग दाल के कार्यकर्ता गजेंद्र श्रीवास्तव, सुमित खटीक ने नजदीक रहने वाले प्रशांत चौबे व अन्य लोगों के सहयोग से गड्ढे में गिरे बछड़े को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ठेकेदार की लापरवाही से हो सकता है बड़ा हादसा
क्षेत्रीय लोगों के मुताबिक सरकारी अस्पताल के पीछे लैब के लिए सरकारी बिल्डिंग बनाई जानी है। इसी बिल्डिंग को बनाने के लिए ठेकेदार के द्वारा यह गड्डा खोदकर छोड़ दिया गया है जो काफी दिनों से ऐसे ही पड़ा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में दूर दराज के ग्रामीण अपना उपचार कराने आते हैं ऐसे में अनजान लोग गड्डे में गिरकर घायल भी हो सकते हैं।
इसके बावजूद ठेकेदार ने होने वाली दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए हैं। परिणाम स्वरूप आज एक गाय का बछड़ा गड्ढे में गिरने से घायल हो गया।

सरकारी अस्पताल के पीछे 8 फ़ीट गहरे गड्डे में गिरा गाय का बछड़ा, बजरंग दल ने निकाला बाहर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- एजुकेशन डायलॉग में छाया अशोकनगर का शिक्षा मॉडल, DEO मधु शर्मा ने रखे डिजिटल नवाचार / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- रेलवे स्टेशन रोड पर खुले सीवेज चेंबर में फंसी गाड़ियां, हादसे का बना खतरा / Shivpuri News
- रेलवे ट्रैक पर मिला 22 वर्षीय युवक का शव, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका / Shivpuri News
- राशन वितरण में अनियमितता की जांच के लिए 4 सदस्यीय दल गठित, 15 दिन में देनी होगी रिपोर्ट / Shivpuri News
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News

Be First to Comment