शिवपुरी: जिले करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव के रहने वाली 18 साल की युवती के साथ एक साल पहले से एक युवक डरा धमका कर लगातार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे रहा था। इतना ही नहीं 11 मई 2023 को आरोपी, नाबालिग का अपरहण कर ले गया जहां आरोपी ने नाबालिग को एक कमरे बंद रख कर लगातार उसकी आबरू को लुटा।
बालिग होने के बाद युवती जैसे-तैसे आरोपी के चंगुल से 2 जुलाई को छूट कर आई। युवती ने इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो सहित दुष्कर्म की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में है।
शिकायत दर्ज कराने पहुंची युवती (उम्र 18 साल 2 माह) ने पुलिस को बताया कि आरोपी संजीव लोधी ने एक साल पहले मुझे डराधमका कर मेरे साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद वह लगातार मुझे बदनाम करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 11 मई 2023 की दोपहर में दूकान पर जा रही थी इसी दौरान संजीव लोधी ने मुझे रास्ते में रोक लिया था इसके बाद वह मुझे डरा धमका कर अपने साथ बदनपुर ले गया। जहां उसने मुझे एक कमरे में बंद करके रखा। इस दौरान उसने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया।
02 जुलाई को में जैसे-तैसे संजीव के चंगुल से छूटकर आई और अपने परिजनों को आप बीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

नाबालिग का अपहरण कर बंद कमरे में कई बार किया दुष्कर्म, बालिग होने पर छूटकर आई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का क्षत-विक्षत शव, हाथ पर ‘राजू’ नाम का टैटू / Shivpuri News
- शादी कराने का झांसा देकर युवक से 40 हजार रुपए की ठगी, एसपी से शिकायत / Shivpuri News
- एकीकृत नदी संरक्षण प्रणाली का मॉडल बनाने पर छात्र हिमांशु धाकड़ सम्मानित / Shivpuri News
- खेत विवाद में युवक की हत्या: सिरसौद पुलिस ने 24 घंटे में 6 आरोपी गिरफ्तार कर भेजे जेल / Shivpuri News
- पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने लगाया फांसी का फंदा, पेड़ पर लटका मिला शव / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment