शिवपुरी: जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पहाड़ा गांव से लापरवाही की तस्वीर सामने आई है। जहां गांव के करीब से बहने वाली गुंजारी नदी में एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने अपनी जान को जोखिम में डालते हुए ट्रैक्टर को उफनती नदी से पार कराने की कोशिश की। इस दौरान ट्रैक्टर लगभग 90 फीसदी डूब गया। ट्रैक्टर के ड्राइवर ने ट्रैक्टर के बोनट पर खड़े होकर अपनी जान बचाई और किनारे पर खड़े ग्रामीणों से मदद मांगी। तब कहीं जाकर ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर चालक की जान बच सकी।
गहराई को भांप नहीं पाया था ड्राइवर
जानकारी के अनुसार का बछोरा गांव करने रहने वाला सुगर सिंह आदिवासी पुत्र भरोसी आदिवासी गणेशखेड़ा गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया हुआ था। शनिवार को वह ट्रैक्टर पर सवार होकर वापस अपने गांव बछोरा लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में पहाड़ा गांव से होकर बहने बाली गुंजारी नदी को पार करने टूटी पुलिया के किनारे से निकला। लेकिन सुगर सिंह गुंजारी नदी की गहराई को भांप नहीं पाया और सुगर सिंह ने ट्रैक्टर को नदी में उतार दिया।
इसी दौरान नदी के बहाव में ट्रैक्टर का 90 फीसदी हिस्सा डूब गया और फिर बंद हो गया। डूबते ट्रैक्टर को देख ड्राइवर सुगर सिंह ट्रैक्टर के बोनट पर खड़ा हो गया। जिसे किनारे पर खड़े ग्रामीणों ने देख लिया। तत्काल ग्रामीणों ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद लेते हुए नदी की बीच मजधार में फंसे ट्रैक्टर और उसके ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। तब कहीं जाकर ट्रैक्टर के ड्राइवर के जान में जान आई।

नदी के बहाव में फंसा ट्रैक्टर: जान जोखिम में डालकर उफनती नदी से पार करवाने की कोशिश की थी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment