शिवपुरी: गणित, अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान विषय पर आशीष जैन और रागिनी तिवारी की पकड़ अच्छी थी, यही वजह रही कि उन्होंने व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा 5 साल बाद आयोजित पटवारी और ग्रुप टू परीक्षा में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी बनने में सफलता हासिल कर लीl दरअसल व्यवसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इस परीक्षा का परिणाम जैसे ही घोषित किया गया, वैसे ही कई युवाओं के चेहरे खिल गए. क्योंकि पटवारी बनने के लिए उन्होंने यह परीक्षा दी थी और जिनके अधिक अंक हासिल हुए वह ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और लेबर इंस्पेक्टर जैसे पद को उन्होंने पाया.
शहर के महावीर नगर में निवासरत मुकेश जैन दूध वालों की बेटी आशी ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली. क्योंकि वह पीएससी की भी तैयारी कर रही थीl इस वजह से ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के पद पर चयनित हो गई, अब उनका लक्ष्य पी एस सी और यूपीएससी फाइट करना है.
वहीं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पद पर चयनित हुई करेरा की रागिनी तिवारी के पिता अरविंद तिवारी सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी हैं. उसने भी पहले ही प्रयास में यह सफलता हासिल कर ली. उन्हें 152 अंक हासिल हुए हैं. अब वह एमपीपीएससी फाइट कर डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना देखती है. उनका कहना था कि पीएससी की तैयारी करने के चलते उनका गणित, अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन पर अच्छा कमांड रहा. इस वजह से परीक्षा में सफलता मिल गई.
इनका हुआ चयन
1. कार्य के रहने वाले विक्रम धाकड़ 145 अंक हासिल कर परीक्षा में सफलता पाई और पटवारी बन गए.
2. जय गोपाल श्रीवास्तव ने 155 अंक हासिल कर यह सफलता हासिल कीl वह शिक्षक प्रकाश श्रीवास्तव के बेटे हैं.
3. कोलारस के मंडी अध्यक्ष गोमती- रामजी लाल धाकड़ के बेटे रविंद्र धाकड़ ने 154 अंक हासिल कर पटवारी बनने की योग्यता पाई.
4. दिनारा के सत्यम नीखरा, दीपांश और अल्ताफ राजा ने पटवारी बनने की योग्यता हासिल कर ली है.

पहली बार में आशी और रागिनी को मिली सफलता, डिप्टी कलेक्टर बनना लक्ष्य / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment