Press "Enter" to skip to content

दो मनचलों को जूते की माला पहनाकर निकाला जुलुस, 7 पर केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: नरवर के बरखाड़ी गांव में लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहे दो मनचले युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इनके चोर होने की भी आशंका थी। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और फिर दोनों युवकों का मुंह काला कर दिया। चप्पलों की माला पहनाकर गांव में 3 किमी तक जुलूस निकाला। युवकों का जुलूस निकालने के वीडियो सामने आए हैं। पुलिस ने देानों युवकों के साथ जुलूस निकालने के मामले में भी केस दर्ज किया है।


बरखाड़ी गांव में शुक्रवार को दो युवक लड़कियों से छेड़खानी कर रहे थे। वे लड़कियों के वीडियो भी बनाने लगे। ग्रामीणों ने सीसीटीवी फुटेज में यह देखा तो दोनों युवकों को धर दबोचा।

पूछताछ में युवकों के नाम अनुज जाटव और संतोष केवट बताए। ग्रामीणों ने दोनों के मुंह पर कालिख पोतने के साथ चप्पलों की माला पहनाकर करीब 3 किमी तक जुलूस निकाला। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ छेड़छाड का केस दर्ज किया है। उधर करैरा एसडीओपी संजय चतुर्वेदी ने बताया कि जुलूस निकालने के मामले में 7 लोगों पर केस दर्ज किया गया है जिसमें से 6 को हिरासत में ले लिया गया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!