Press "Enter" to skip to content

मेडिकल कॉलेज में हुआ मासूम का सफल ऑपरेशन: खेलते-खेलते निगल लिया था कान का कुंडल / Shivpuri News

शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार की देर शाम एक दो साल की मासूम द्वारा निगला हुआ कान के कुंडल को सफल ऑपरेशन कर निकाला गया है।


जानकारी के अनुसार आज सुबह शिवपुरी जिले के पनिहारी गांव की रहने वाली एक दो साल की मासूम प्रीति आदिवासी पुत्री कल्लू आदिवासी ने घर पर खेल खेल में कान के कुंडल को निगल लिया था। परिजनों ने मासूम को कान का कुंडल निगलते देख लिया था। चिंचित परिजन मासूम को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे।

यहां मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ केबी वर्मा के नेतृत्व में डाक्टर मेघा प्रभाकर ने ऐक्सरे किया था। ऐक्सरे में कान का कुंडल भोजन नली में अटका हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद मासूम को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर ऑपरेशन कर भोजन नली से कान का कुंडल निकाल दिया। बता दें कि मेडिकल कॉलेज का यह तीसरा मामला है.जहां बिना सर्जरी के डॉक्टर ने भोजन की नली में अटके कान के कुंडल के अलावा सिक्के को निकाला है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!