Press "Enter" to skip to content

ट्रक ने मारी गायों में टक्कर, टक्कर लगने से 7 गायों की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के आगरा-मुंबई फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात ट्रक ने करीब 7 गायों को एक साथ कुचल दिया। इस घटना में सभी गायों की मौत हो गई। सूचना के बाद गोवंश के शव को हाईवे से हटवा कर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी है।


जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार की रात घटित हुई जहां मांगरोल गांव के पास शिवपुरी से गुना की और जाने वाली फोरलेन हाईवे पर करीब 7 गायों को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे गायों की मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक मौके से फरार हो गया।

बता दें गाय किसकी थीं यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस गौ मालिकों की तलाश कर रही है। दुर्घटना स्थल के करीब सुमेला गांव की आदर्श गौ शाला है साथ ही इसी क्षेत्र के किसी मंदिर के महंत द्वारा भी गोशाला का संचालन किया जाता है इसके बावजूद इस घटना ने गो शालाओं के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!