Press "Enter" to skip to content

आरटीई से पढ़ रहे छात्रों का आधार अपडेट कराने का आज आखिरी दिन / Shivpuri News

शिवपुरी: प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त पढ़ने वाले ऐसे छात्र जिनकी उम्र पांच साल या इससे अधिक हो गई है, उनका आधार अपडेट कराने पर नया आधार नंबर जनरेट हो रहा है। ऐसी स्थित में प्राइवेट स्कूलों को नया आधार नंबर अपडेट कराने के निर्देश राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी किए हैं।


जानकारी के मुताबिक शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में कमजोर वर्ग एवं वंचित समूह के बच्चे नि:शुल्क पढ़ रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों द्वारा बच्चे का आधार सत्यापन कर फीस प्रतिपूर्ति प्रोपोजल तैयार किया जाता है।

कुछ आवेदन मिले हैं कि पांच साल उम्र पूरी होने पर उनके बच्चे का आधार अपडेट कराने पर आधार सेंटर द्वारा पूर्व का आधार नंबर रिजेक्ट करके नया आधार नंबर प्रदान किया है। इस कारण प्राइवेट स्कूल द्वारा फीस प्रतिपूर्ति के लिए आधार सत्यापन नहीं हो रहा है।

ऐसे किसी बच्चे का आधार नंबर बदला है तो प्राइवेट स्कूल को डीपीसी को आवेदन पत्र, बच्चे का पुराना आधार कार्ड एवं नया आधार कार्ड की फोटो कॉपी 30 जून तक देनी होगी। फिर डीपीसी द्वारा परीक्षण कर आरटीई पोर्टल पर आधार अपडेशन की कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में यदि स्कूलों से नि:शुल्क पढ़ाने से इनकार किया जाता है तो मान्यता समाप्ति की कार्रवाई होगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!