Press "Enter" to skip to content

बैंक पासबुक मांगने पर महिला को पीटा, तीन पर एफआईआर / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाने के ककरा गांव में 35 साल की महिला ने अपनी बैंक पासबुक मांगी तो तीन लोगों ने मारपीट कर दी। बचाने आए पति को भी पीटा। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।


फरियादिया शांतीबाई (35) पत्नी मनीराम आदिवासी निवासी ग्राम ककरा रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 जून की शाम 6-7 बजे घर पर थी। इसी दौरान शिवप्रताप ठाकुर, मानसिंह आदिवासी, सेवक आदिवासी आए और बोले कि तू हमारी बार-बार शिकायत करती है।

मैंने कहा कि हमारे गांव की सभी आदिवासियों की बैंक की पासबुक वापस कर दो, जो तुम्हारे पास रखी है। इसी बात पर तीनों लोग मुझे गालियां देने लगे। गाली देने से मना किया तो सेवक ने पत्थर मारा जो दाहिने हाथ की कोहनी के पास लगा।

शिवप्रताप ने जाति सूचक गालियां दीं और पीठ में डंड मार दिया। मानसिंह आदिवासी ने थप्पड़ों से पीटा। पति मनीराम बचाने आए तो शिवप्रताप ने जमीन पर पटककर लात-घूसों से पीटा। जाते समय धमकी दी कि पुलिस में शिकायत की तो जान से खत्म कर देंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!