शिवपुरी: 21 जून को फतेहपुर क्षेत्र में एक अज्ञात गैस के कारण मकान में ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में 28 जून को घायल हुए राघवेंद्र लोधी ने उपचार के दौरान दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया था और अब उनकी पत्नी रानी लोधी ने बीते गुरुवार की रात सफरदरगंज अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वहीं बेटी काव्यांजलि लोधी का उपचार इसी अस्पताल में जारी है।
जानकारी के मुताबिक रानी लोधी के शरीर का आज दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया है इसके बाद उनके पार्थिव देह को बदरवास जनपद के गृह ग्राम कुटवारा लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बता दें कि रानी लोधी भाजपा नेता लोकपाल लोधी की भतीजी व शासकीय ठेकेदार सुदर्शन लोधी की बड़ी बहन थी। रानी लोधी के पति राघवेंद्र लोधी जो इस हादसे में दो रोज पूर्व जान गवा चुके थे वह पिरोठ पंचायत के सचिव थे। पति के निधन के बाद अब पत्नी के निधन की खबर मिलते ही गांव सहित परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।
अब सामने नहीं आ सकी हादसे की वजह सामने
शहर में दिल दहला देने वाली घटना 21 जून की शाम को घटित हुई थी। लेकिन आज दिनांक तक घटना की बजह सामने नहीं आ सकी है। जबकि अब तक गेल इंडिया की एक जांच टीम सहित ग्वालियर से आई एफएसएल की टीम मौके का मुआयना कर चुकी है। इसके बावजूद हादसे का कारण अब तक नहीं बताया गया।
इधर हादसे का शिकार हुए पति-पत्नी अपनी जान गवा चुके है और बेटी अभी भी दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में अभी मौत से जंग लड़ रही है। हालांकि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पति के बाद पत्नी ने तोड़ा दम: जिंदगी और मौत से जूझ रही बेटी, 21 जून को हुए घर में धमाके से बिखर गया परिवार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment