Press "Enter" to skip to content

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के काफिले के वाहन आपस में टकराए: चंदेरी की ओर जा रहा था काफिला / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में एनएच-27 फोरलेन हाईवे पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के काफिले में वाहन आपस में टकरा गए। हालांकि इस हादसे में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को मौके पर छोड़कर कार सवार अन्य वाहन में सवार होकर काफिले के साथ निकल गए।

बता दें केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज 30 जून को चंदेरी, ईसागढ़, अशोकनगर में आयोजित सामाजिक सम्मेलनों में हिस्सा लेने वाले हैं।

इसी के चलते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का काफिला गुरुवार की रात्रि करीब 10:30 बजे दिनारा थाना क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। काफिला दिनारा के डाकबंगला चौराहे पर स्वागत के लिए खड़े समर्थकों के लिए सिंधिया का काफिला रुका था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक इनोवा वाहन ने फॉलो वाहन में पीछे से टक्कर मार दी। हालांकि कुछ देर में काफिला चंदेरी की ओर रवाना हो गया। जानकारी के अनुसार इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!