Press "Enter" to skip to content

ससुराल से लौट रहे जीजा को साले के सामने ट्रक ने कुचला, मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र के एनएच 27 फोरलेन हाईवे पर साले की आंखों के सामने उसके अन्य बाइक से चल रहे बहनोई को गुरुवार को ट्रक ने कुचल दिया। करैरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।


जानकारी के मुताबिक उत्तरप्रदेश के झांसी जिले के भगवंतपुरा गांव के रहने वाले नंदराम पाल पुत्र गब्बू पाल उम्र 45 वर्ष अपने ससुराल हाजीनगर आया हुआ था। गुरुवार दोपहर 3:00 बजे वह अपने ससुराल से बाइक पर सवार होकर झांसी के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान नंदराम पाल के पीछे-पीछे एक दूसरी बाइक से नंदराम का साला रामसेवक पाल उम्र 55 वर्ष भी पीछे से चल रहा था।

इसी दौरान ग्राम श्योपुरा के पास फोरलेन हाईवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रक (MP09HH4490) ने नंद नंदराम पाल की बाइक को रौंद दिया। यह घटना नंदराम के साले रामसेवक पाल के सामने घटी, रामसेवक पाल तत्काल अपने बहनोई को लेकर करैरा के अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टर ने नंदराम पाल को मृत घोषित कर दिया। करैरा थाना पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!