Press "Enter" to skip to content

शादी पक्की करके लौट रहे बाइक सवार में अज्ञात कार ने मारी टक्कर, फूफा की मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन लोगों में जोरदार टक्कर मार, कार की टक्कर से बाइक सड़क किनारे घायलों सहित गड्ढे में जा गिरी। करीब आधा घंटे घायल बेहोशी के हालात में पड़े रहे। सूचना के बाद मौके पर पहुंची। 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल लाया गया जहां तीन घायलों में एक गंभीर घायल को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।


भाई की शादी पक्की कर लौट रहे थे बाइक सवार

सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के करसेना गांव के रहने वाले राजेंद्र जाटव ने बताया कि वह नरवर के दिगवासा गांव की रहने वाली एक लड़की से छोटे भाई नीतू जाटव की शादी पक्की कर वापस अपने गांव करसेना लौट रहे थे। मेरे साथ मेरे फूफा मुनिराम जाटव (60), मेरे चाचा रामवीर जाटव (50) भी साथ थे।

इसी दौरान पतारा गांव के पास फोरलेन हाईवे पर एक अज्ञात कार ने हमारी बाइक में टक्कर मार दी थी। कार की टक्कर से घायल होकर हम सड़क किनारे पड़े रहे थे। 108 एम्बुलेंस की मदद से हमें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर में मेरे फूफा मुनिराम जाटव को मृत घोषित कर दिया। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!