शिवपुरी: शहर में बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से गुरुवार को एक मजदूर की जान चली गई। वहीं, एक अन्य मजदूर को घायल अवस्था में शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम हाउस भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कन्हैया जाटव (32) पुत्र दोवलिया जाटव मकान बनाने की कारीगरी का काम करता है। कन्हैया सुबह माधव चौक से रातौर रोड़ पर बन रहे दीपक धाकड़ के मकान पर मजदूरी करने अपने एक मजदूर साथी के साथ बाइक पर सवार होकर निकला था। बाइक बिलोखला का रहने वाला मजदुर हरवंश परिहार चला था और पीछे कन्हैया मजदूरी के औजार पकड़े बैठा था। कन्हैया के हाथ में दीवार पर लगाए गए सीमेंट को सपाट करने में इस्तेमाल करने वाली करीब 5 फीट लम्बी एक एल्यूमीनियम की प्लेट थी। जिसे खड़ी करके कन्हैया बाइक पर पकड़े बैठा हुआ था।
इसी दौरान दीपक धाकड़ के मकान के कुछ दूर पहले एल्युमिनियम की प्लेट बिजली के खंबों के बीच झूलते बिजली के तारों से टकरा गई। बिजली के तार में दौड़ाते करंट का जोरदार झटका एल्यूमीनियम प्लेट के जरिए कन्हैया को लगा। जिससे वह चलती बाइक से गिरकर बेहोश हो गया। दोनों मजदूरों को दीपक धाकड़ द्वारा जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने कन्हैया को मृत घोषित कर दिया। इस घटना में बाइक चला रहे दूसरे मजदुर हरवंश परिहार को करंट लगा है लेकिन वह इस घटना में मामूली घायल हुआ है।
जानकारी के मुताबिक यह घटना बिजली के खंबो के बीच झूलते बिजली के तारों की बजह से होना बताई गई। ऐसे में बिजली विभाग के द्वारा बिजली के झूलते तारों को खींच के बांधा होता तो इस हादसे में मजदूर की जान नहीं गई होती। मजदूर कोलारस के राई गांव का रहने वाला है। वह अपने परिवार का पालन पोषण करने के लिए अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ फतेहपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर हर रोज मजदूरी की तलाश में माधव चौक पहुंचता था।

झूलते बिजली के तारों से मजदूर को लगा करंट, एक की मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment