शिवपुरी: 21 जून की शाम शहर के फतेहपुर क्षेत्र में एक अज्ञात गैस के कारण मकान में ब्लास्ट हो गया था। इस घटना में घायल हुए राघवेंद्र लोधी का उपचार के दौरान दिल्ली के सफरदरगंज में निधन हो गया। बता दें कि 21 जून को मकान में हुए ब्लास्ट में घर के भीतर आग में झुलसे राघवेंद्र लोधी, उनकी पत्नी रानी लोधी, बेटी काव्यांजलि लोधी सहित उज्ज्वल भार्गव को 21 जून की रात ग्वालियर के बिड़ला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। लेकिन राघवेंद्र लोधी और उनकी पत्नी रानी लोधी व बेटी काव्यांजलि की हालात में कोई सुधार नहीं आया था इसके बाद 26 जून को पति-पत्नी और उनकी बेटी को दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान राघवेंद्र लोधी ने मंगलवार की शाम दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक राघवेंद्र लोधी के शरीर का आज दिल्ली में पोस्टमार्टम कराया गया है इसके बाद उनके पार्थिव देह को बदरवास जनपद के गृह ग्राम कुटवारा लाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि राघवेंद्र लोधी पिरोठ पंचायत के सचिव थे। वह लोकपाल लोधी और भैयासाहब लोधी के करीबी रिश्तेदार थे। उनके निधन के बाद गांव सहित परिवार और परिचितों में शोक की लहर है।
अब सामने नहीं आ सकी हादसे की वजह सामने
शहर में दिल दहला देने वाली घटना 21 जून की शाम को घटित हुई थी। लेकिन आज दिनांक तक घटना की बजह सामने नहीं आ सकी है। हालांकि 26 जून को गेल इंडिया की एक जांच टीम ने मौके का मुआयना किया था। लेकिन इनके द्वारा भी हादसे का कारण नहीं बताया गया। इधर हादसे का शिकार हुए राघवेंद्र लोधी ने हादसे का कारण जानने से पहले अपनी जान गवा दी। वहीं राघवेंद्र की पत्नी रानी दिल्ली के सफरदरगंज अस्पताल में अभी मौत से जंग लड़ रही है।
थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर मामला दर्ज
इधर पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराते हुए बताया था कि थिंक गैस एरिया प्रबंधन द्वार की गई टेस्टिंग के दौरान लापरवाही बरती गई और सावधानी पूर्वक कार्य नहीं किया गया जिससे थिंक गैस का रिसाव होकर घर के अंदर पहुंचा जिससे घर में ब्लास्ट हो गया पुलिस ने थिंक गैस केर एरिया प्रबंधक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया।

फतेहपुर ब्लास्ट मामले में सचिव की मौत के बाद, थिंक गैस के एरिया प्रबंधक पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News





Be First to Comment