शिवपुरी: जिले के दिनारा में एक युवक पानी की टंकी पर लटक गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, सोशल साइट्स पर रील बनाकर अपने फॉलोअर्स बढ़ा कर फेमस होने के चलते लोग किसी भी हद तक अपनी जान को खतरे में डालने से भी नहीं चूक रहे हैं। इसका एक उदाहरण शिवपुरी जिले के दिनारा कस्बे से सामने आया है। जहां एक युवक रील बनाने के लिए 50 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गया, और रील बनाने के दौरान युवक स्टंट दिखाने के लिए पानी की टंकी की रेलिंग को पकड़कर लटक गया। इस दौरान युवक कह रहा है कि गांव वालों में आ रहा हूं। इस टंकी में पानी कम होने की वजह से इस दुनिया से जा रहा हूं। मुझे कोई रोकना नहीं। मुझे कोई बचाना नहीं। इस बीच नीचे खड़ा उसका कैमरामैन वीडियो शूट करता रहा। इस दौरान कई लोग इस तमाशे को भी देख रहे थे लेकिन किसी ने युवक को रोकने का प्रयास नहीं किया, और न ही पुलिस में इसकी सूचना दी।
null
12 जून को शूट कराया था वीडियो
दिनारा कस्बे के रहने वाले युवक का नाम हरभान पाल बताया गया है वह युवक सोशल साइट्स पर रील बनाकर डालने का शौक रखता है। हरभान शादीशुदा है। खास बात यह है कि हरभान पाल के बच्चों के भी बच्चे हो चुके हैं। बावजूद हरभान ने यह वीडियो 12 जून को शूट करवाया था, वीडियो शूट के दौरान अपने जान को भी जोखिम में दाल दिया था। वीडियो में हरभान दिनारा कस्बे के सिद्धपुरा स्थित पानी की टंकी पर शोले फिल्म के वीरू के किरदार में नजर आ रहा है। अपने डायलॉग में हरभान दिनारा कस्बे में पानी की कमी की बात करते हुए टंकी से कूदने की बात कर रहा है।
वीडियो की जांच के बाद होगी कार्यवाही: थाना प्रभारी
इस मामले में दिनारा थाना प्रभारी संतोष भार्गव का कहना है कि उनके संज्ञान में यह वीडियो आया है। वीडियो की सत्यता जानने के बाद युवक पर कार्यवाही की जाएगी।






Be First to Comment