Press "Enter" to skip to content

खाद के लिए सुबह से ही लग जाती हैं कतारें, लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहने को मजबूर अन्नदाता / Shivpuri News

शिवपुरी: खरीफ सीजन के लिए अंचल के किसानों की अग्निपरीक्षा शुरू हो गई है। करैरा क्षेत्र में किसान खाद की जरूरत को पूरा करने के लिए अभी से तपती दोपहरी में खाद गोदाम के बाहर खाद की चाह में लाइन लगाकर खड़े हुए हैं। इसकी मुख्य वजह है कि खाद की किल्लत। कई वर्षों से किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ा है। इसी माह के आखरी सप्ताह से खरीफ की फसल की बुवाई शुरू हो जाएगी, जिसमें किसानों को खाद की आवश्यकता रहेगी। किसान बुवाई की तैयारी मानसून आने से पहले ही करने लगे हैं।


जुझाई गांव के रहने वाले लालाराम जाटव, राकेश विश्कर्मा, फूल सिंह लोधी, मनीराम, बद्री जाटव, महेश लोधी आदि ने बताया कि हम आज पुलिस सहायता केंद्र चौराहे के पास स्थित खाद गोदाम पर खाद लेने के लिए सुबह से लाइन में लग गए थे। अभी तक हमारा नंबर नहीं आ पाया है। ऐसे में हमारी तरह सैकड़ों किसान हर रोज खाद के लिए खाद वितरण केंद्र पर दोपहर में लाइन में लगकर खाद मिलने का इंतजार करने रहते हैं। कई बार तो शाम तक भी नम्बर नही आता है।

उन्होंने बताया कि जब बुवाई का समय होता है उस समय खाद समय पर नहीं मिल पाती है या फिर किसानों को खाद महंगे दामों में बाजार से खरीदनी पड़ती है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए हम लोग अभी से खाद विक्रय केंद्रों पर खाद लेने के लिए लाइन में लग रहे हैं। अभी से किसान खाद के लिए परेशान हो रहे हैं, ज्यादातर किसानों को पहले टोकन मिलता है और दूसरे दिन खाद लेने दुबारा खाद वितरण केंद्र पर आना पड़ता है।

सीएम ने दिए थे निर्देश

खाद की किल्लत को समझते हुए कई वर्ष सीएम शिवराज ने प्रशासन को निर्देश दिए थे कि खाद केंद्रों पर किसानों के लिए टेंट लगाया जाएं। उनके बैठने सहित पीने के लिए पानी की उचित व्यवस्था की जाए, लेकिन इस बार अभी तक सीएम के निर्देशों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा हैं।

करैरा एसडीएम

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!