Press "Enter" to skip to content

सवारियों से भरा ऑटो पलटा, चार लोग घायल, इलाज जारी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप होटल के सामने फोरलेन हाईवे के पर सोमवार दोपहर शिवपुरी की ओर आ रहा सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो में सवार चार लोग घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए सतनवाड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र सहित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।


जानकारी के अनुसार सेवड़ा से एक ऑटो में सवार होकर एक ही परिवार के सदस्य ऑटो में सवार होकर शिवपुरी आ रहे थे। तभी कुलदीप होटल के सामने फोरलेन हाईवे पर ऑटो असंतुलित होकर पलट गया। इस हादसे में ऑटो चालक गिरजेश पुत्र भग्गू शाक्य उम्र 30 साल निवासी सेवड़ा का पैर टूट गया है।

जबकि उसकी मां विमला शाक्य गंभीर रूप से घायल हो गई है। विमला शाक्य के साथ एक अन्य महिला उर्मिला शाक्य निवासी सेवढा और गांव के एक बुजुर्ग विशम्भर पुत्र गुलाब सिंह धाकड उम्र 65 साल को भी चोट आई है। जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!